बरेली: नंदी हाइट्स अपार्टमेंट में आग लगने से मचा हड़कंप, धुएं में फंसी कई लोगों की जान, बड़ा हादसा टला
थाना प्रेमनगर के सूर्या बैंकेट हाल के निकट नंदी हाइट्स अपार्टमेंट में रात करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से विद्युत पैनल में आग लग गई। धुआं निकलता देख लोग अपने-अपने फ्लैटों से बाहर गए। कुछ ही देर में पूरे अपार्टमेंट में धुआं भर गया। लोगों का दम घुटने लगा था। बिजली कटने से अंधेरा हो गया, जिससे सीढ़ियों से नीचे उतरना मुश्किल हो गया।