बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने छीना युवती का मोबाइल
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड पर एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने युवती का मोबाइल छीन लिया। और मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवती ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान कराई जा रही है।