बरेली: पुरवा बब्बन खा की रहने वाली महिला ने दबंग पर लगाया बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के पुरवा बब्बन खां की रहने वाली महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक उसके घर में घुस आया उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसकी बेटी के साथ मारपीट की । मारपीट में उसकी बेटी घायल हो गई ।जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।