कुर्था: मानिकपुर थाना पुलिस की कार्रवाई, शराब कारोबारी व फरार वारंटी गिरफ्तार
Kurtha, Arwal | Jun 11, 2026 अरवल जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबार से जुड़े अभियुक्त तथा एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब मामले में खाली गांव निवासी सियाराम मांझी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया।