महोबा: भरवारा निवासी अधेड़ ने कर्ज और बेटी की शादी की चिंता में फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Apr 28, 2026 महोबा के ग्राम भरवारा निवासी 38 वर्षीय ठाकुर दास पुत्र राम भरोसे ने पहली बेटी कि शादी के कर्ज और दूसरी बेटी कि शादी कि चिंता के चलते सोमवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पनवाड़ी पुलिस ने आज मंगलवार समय तकरीबन 2 बजे शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।