अम्बाला: थाना सेक्टर 9 क्षेत्र में महिला के गले से सोने की चेन छीन कर बाइक सवार आरोपी हुआ फरार, मामला दर्ज
Ambala, Ambala | Mar 28, 2024 साहा से गांव कांवला के थाना सेक्टर 9 क्षेत्र के नवोदय स्कूल में एक दंपत्ति बीते कल अपनी बेटी को छोड़ने के लिए आया था। बेटी को छोड़कर जब दंपति वापस जा रहा था तो कुछ देर के लिए लिंक रोड पर रुक गया। उसी समय एक बाइक सवार आया और महिला के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गया। इस मामले की शिकायत आज व्यक्ति ने पुलिस को देते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।