फतुहा: फतुहा थाना पुलिस ने चोरी की एक बाइक को गोविंदपुर स्थित एक बगीचा से लावारिस हालत में किया बरामद
Fatwah, Patna | Feb 9, 2024 फतुहा थाना पुलिस ने चोरी की एक बाइक को लावारिस हालत में गोविंदपुर स्थित बगीचे से बरामद किया है। बाइक की रजिस्ट्रेशन नंबर से जांच करने पर यह पता चला कि गोविंदपुर स्थित एक मैरिज हॉल के पास से 28 जनवरी को चोरी गई बाइक है। इस संबंध में गौरीचक थाना के जमुनापुर गांव निवासी बाइक मालिक जितेंद्र कुमार ने फतुहा थाने में लिखित शिकायत दर्ज किया है।