मैनपुरी: मैनपुरी में सिद्धनाथ पांडे को बनाया गया विश्व हिंदू परिषद का जिला अध्यक्ष
गुरुवार को शहर के पावर हाउस रोड स्थित एक निजी मैरिज हॉल में विश्व हिंदू परिषद की ओर से प्रेस वार्ता की गई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के नए जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई। सिद्धनाथ पांडे जो कि पहले जिला मंत्री के पद पर नियुक्त रहे हैं। उन्हें विश्व हिंदू परिषद का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वही पदाधिकारी की ओर से प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई।