गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में स्वास्थ्य व्यवस्था को सौगात, ₹7.06 करोड़ की लागत से बनेगा क्षेत्रीय दवा भंडार भवन
शनिवार को दोपहर 2:00 बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गया जी टाउन अंतर्गत छोटकी नवादा स्थित कुष्ठ अस्पताल परिसर में क्षेत्रीय दवा भंडार भवन निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुरू होने से गया सहित आसपास के जिलों की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।