सदर: स्वास्थ्य विभाग वेंटिलेटर पर, कानून व्यवस्था की हत्या- अखिलेश यादव ने सरकार पर किया तीखा हमला
Sadar, Lucknow | Apr 3, 2026 सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर जोरदार निशाना साधते हुए स्वास्थ्य सेवाओं और कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग खुद “वेंटिलेटर पर” पहुंच चुका है, जहां मरीजों को समुचित इलाज और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।