Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image

मुख्यमंत्री के जिले में आगमन के दौरान यातायात, पार्किंग एवं रूट डायवर्जन व्यवस्था दिनांक- 26.07.26 -- माननीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन श्री मोहन यादव जी के विकास पर्व कार्यक्रम हेतु निवाडी आगमन के दौरान यातायात, पार्किंग एवं रूट डायवर्जन व्यवस्था दिनांक- 26.07.26 रूट टायवर्जन झांसी से प्रथ्वीपुर टीकमगढ एवं टीकमगढ से प्रथ्वीपुर झांसी आने जाने बाले वाहन निवाडी मुख्य मार्ग का उपयोग न करते हुए नये वायपास रोड मुडारा से रेलवे क्रासिंग होते हुए आ जा सकेंगे। निवाडी लोकल के वाहन चालक झांसी, बरुआसागर एवं मउरानीपुर जाने हेतु निवाडी मुख्य मार्ग का उपयोग न करते हुए कस्बा निवाडी से मस्जिद होते हुए घुघुवा मार्ग से आ जा सकेंगे। रेलवे क्रासिंग से वायां अम्बेडकर के डायवर्टेट रहेगा। निवाडी तिगेला तक का मुख्य मार्ग सभी प्रकार के वाहनो सभी वाहन चालको से अनुरोध है कि असुविधा से बचने हेतु डायवर्टेड मार्ग का प्रयोग करें। //पार्किंग// पीएनसी रेस्ट एरिया पार्किंग झांसी, ओरछा, बरुआसागर की ओर से आने बाले वाहन अपने वाहनो को पीएनसी रेस्ट एरिया में बनी पार्किंग में पार्क करेंगे। नवीन गल्ला मंडी पार्किंग प्रथ्वीपुर, मउरानीपुर की ओर से आने बाले वाहन अपने वाहनो को नवीन मंडी पार्किंग में पार्क करेगे। (प्रथ्वीपुर की ओर से आने बाले वाहन रेलवे क्रासिंग निवाडी से नये बायपास रोड का उपयोग कर मुडारा होते हुए नवीन गल्ला मंडी आएगें) फल मंडी पार्किंग - सेंदरी, तरीचर की ओर से आने बाले वाहन चालक अपने वाहनो को फल मंडी पार्किंग में पार्क करेंगे। -पीजी कालेज के सामने गैस गोदाम पार्किंग सभी व्हीआईपी अपने वाहनो को गैस गोदाम के सामने बाली पार्किंग में पार्क करेंगे। नोट- सभी वाहन सवारियों को पीजी कालेज के सामने उतारकर निर्धारित पार्किंग में अपने वाहन पार्क करेंगे। --00-- माननीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन श्री मोहन यादव जी के विकाश पर्व कार्यक्रम हेतु ओरछा आगमन के दौरान यातायात, पार्किंग एवं रूट डायवर्जन व्यवस्था दिनांक- 26.07.26 पार्किंग व्यवस्था- झांसी, निवाडी एवं ओरछा तिगेला होकर आने बाले वाहन- झासीं, निवाडी एवं ओरछा तिगेला की ओर से आने बाले वाहन थाना पार्किंग में पार्क होंगे। टीकमगढ / प्रथ्वीपुर तरफ से ओरछा आने बाले वाहन- सभी प्रकार के वाहन चालक अपने वाहनो को सेंचुरी पार्किंग में पार्क करेंगे। ललितपुर/झाँसी/बबीना/चकरपुर मार्ग से आने वाले वाहन - सभी वाहन चालक अपने वाहनों को लक्ष्मी मंदिर पार्किंग में पार्क करेंगे। नोट- सभी प्रकार के भारी वाहन चालक पूर्व में जारी नो इंट्री आदेश का पालन करना सुनिश्चित करेंगे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #VikasParv #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

MORE NEWS

ओरछा में मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री बीएल अहिरवार ने किए भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन, बालिका छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, पौधारोपण किया 
--
मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री बीएल अहिरवार आज निवाड़ी जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध तीर्थ ओरछा धाम पहुंचकर श्री राम राजा सरकार के दिव्य दर्शन किए। श्री अहिरवार ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन कर आरती में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने लोकदेवता वीर हरदौल जी महाराज के पावन मंदिर में भी दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

धार्मिक आयोजन के पश्चात श्री अहिरवार ने ओरछा स्थित शासकीय सीनियर बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधा और आत्मीय संवाद कर उनकी शैक्षणिक व्यवस्था, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानी।

श्री अहिरवार ने छात्रावास परिसर की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं के हित में सभी आवश्यक और मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

श्री अहिरवार ने अपने जिला प्रवास के दौरान निवाड़ी सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों से आत्मीय संवाद किया। इस बैठक में उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को सुना और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके पश्चात, श्री अहिरवार ने संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर पहुंचकर शीश नवाया। उन्होंने मंदिर में आयोजित पूजन एवं आरती में सहभागिता की तथा समाज की सुख-समृद्धि, आपसी सौहार्द और मध्य प्रदेश की निरंतर उन्नति की मंगल कामना की। राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आह्वान "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत शासकीय बालक छात्रावास परिसर में गरिमामय गरिमा के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रावास के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए उच्च शिक्षा, कड़े अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय व सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

#JansamparkMP #niwari

ओरछा में मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री बीएल अहिरवार ने किए भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन, बालिका छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, पौधारोपण किया -- मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री बीएल अहिरवार आज निवाड़ी जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध तीर्थ ओरछा धाम पहुंचकर श्री राम राजा सरकार के दिव्य दर्शन किए। श्री अहिरवार ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन कर आरती में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने लोकदेवता वीर हरदौल जी महाराज के पावन मंदिर में भी दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। धार्मिक आयोजन के पश्चात श्री अहिरवार ने ओरछा स्थित शासकीय सीनियर बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधा और आत्मीय संवाद कर उनकी शैक्षणिक व्यवस्था, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानी। श्री अहिरवार ने छात्रावास परिसर की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं के हित में सभी आवश्यक और मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री अहिरवार ने अपने जिला प्रवास के दौरान निवाड़ी सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों से आत्मीय संवाद किया। इस बैठक में उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को सुना और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके पश्चात, श्री अहिरवार ने संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर पहुंचकर शीश नवाया। उन्होंने मंदिर में आयोजित पूजन एवं आरती में सहभागिता की तथा समाज की सुख-समृद्धि, आपसी सौहार्द और मध्य प्रदेश की निरंतर उन्नति की मंगल कामना की। राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आह्वान "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत शासकीय बालक छात्रावास परिसर में गरिमामय गरिमा के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रावास के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए उच्च शिक्षा, कड़े अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय व सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

शासकीय पीजी कॉलेज निवाड़ी में युवासंगम मेला अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार, अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित 

रोजगार मेला में 08 कंपनियों ने भाग लिया, कुल 220 आवेदक उपस्थित रहे जिनमें से 115 आवेदको का कंपनियों द्वारा प्रार्थमिक चयन किया गया एवं अप्रेंटिशिप हेतु 2 आवेदकों का चयन किया गया।
-- 
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के सहयोग से आज शासकीय पीजी कॉलेज निवाड़ी में युवा संगम रोजगार मेला आयोजित किया गया।

उक्त आयोजन को सफल बनाने हेतु मेला स्थल पर  जिला रोजगार अधिकारी,   प्राचार्य पीजी कालेज, प्राचार्य आईटीआई कालेज, जिला श्रम अधिकारी, जिला उद्योग प्रबंधक, रोजगार कार्यालय, आई टी आई स्टाफ एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

#RojgarMela #JansamparkMP #niwari

शासकीय पीजी कॉलेज निवाड़ी में युवासंगम मेला अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार, अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित रोजगार मेला में 08 कंपनियों ने भाग लिया, कुल 220 आवेदक उपस्थित रहे जिनमें से 115 आवेदको का कंपनियों द्वारा प्रार्थमिक चयन किया गया एवं अप्रेंटिशिप हेतु 2 आवेदकों का चयन किया गया। -- कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के सहयोग से आज शासकीय पीजी कॉलेज निवाड़ी में युवा संगम रोजगार मेला आयोजित किया गया। उक्त आयोजन को सफल बनाने हेतु मेला स्थल पर जिला रोजगार अधिकारी, प्राचार्य पीजी कालेज, प्राचार्य आईटीआई कालेज, जिला श्रम अधिकारी, जिला उद्योग प्रबंधक, रोजगार कार्यालय, आई टी आई स्टाफ एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। #RojgarMela #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

एसडीएम ने ली पटवारियों की बैठक; सीएम विजिट की तैयारियों सहित राजस्व कार्यों की हुई समीक्षा
--
नवागत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पृथ्वीपुर, सुश्री विनीता जैन द्वारा क्षेत्र के समस्त पटवारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान एसडीएम सुश्री विनीता जैन ने आगामी 26 और 27 जुलाई को प्रस्तावित माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रवास/विजिट की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी पटवारियों को क्षेत्र में सतर्क रहने तथा विजिट से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

प्रमुख निर्देश एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा:

➡️फॉर्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry): किसानों से संबंधित फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को गति देने और इसे शत-प्रतिशत पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए।
➡️सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline): सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने को प्राथमिकता में रखने को कहा गया, ताकि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।
➡️राजस्व प्रकरण (नामांतरण, सीमांकन व बंटवारा): नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारे के लंबित प्रकरणों पर गंभीरता जताते हुए एसडीएम ने सभी पटवारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी जांच/प्रतिवेदन (रिपोर्ट) प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए।

बैठक में एसडीएम ने स्पष्ट किया कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पटवारी अपने-अपने हलकों में पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ शासकीय कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें।

CM Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari

एसडीएम ने ली पटवारियों की बैठक; सीएम विजिट की तैयारियों सहित राजस्व कार्यों की हुई समीक्षा -- नवागत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पृथ्वीपुर, सुश्री विनीता जैन द्वारा क्षेत्र के समस्त पटवारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एसडीएम सुश्री विनीता जैन ने आगामी 26 और 27 जुलाई को प्रस्तावित माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रवास/विजिट की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी पटवारियों को क्षेत्र में सतर्क रहने तथा विजिट से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। प्रमुख निर्देश एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा: ➡️फॉर्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry): किसानों से संबंधित फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को गति देने और इसे शत-प्रतिशत पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए। ➡️सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline): सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने को प्राथमिकता में रखने को कहा गया, ताकि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके। ➡️राजस्व प्रकरण (नामांतरण, सीमांकन व बंटवारा): नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारे के लंबित प्रकरणों पर गंभीरता जताते हुए एसडीएम ने सभी पटवारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी जांच/प्रतिवेदन (रिपोर्ट) प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम ने स्पष्ट किया कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पटवारी अपने-अपने हलकों में पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ शासकीय कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें। CM Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई
--
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती गरिमापूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए उनके अद्वितीय त्याग, साहस और बलिदान को भावभीनी श्रद्धा से स्मरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एन. खान ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद केवल एक क्रांतिकारी नहीं, बल्कि स्वाभिमान, निर्भीकता और राष्ट्रभक्ति के जीवंत प्रतीक हैं। उनका जीवन युवाओं को देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।

डॉ. एम. एस. विमल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज़ाद के विचार और उनका संघर्ष भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को अपने जीवन का आधार बनाएं।

डॉ. महेश अहिरवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के चरित्र निर्माण में महान क्रांतिकारियों का जीवन अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का साहस, आत्मबल और देश के प्रति समर्पण प्रत्येक युवा के लिए अनुकरणीय है।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने भी महान क्रांतिकारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम एनएसएस अधिकारी डॉ जितेंद्र आरोलिया एवं छात्रा इकाई  की कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीलम सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ 

अंत में एनएसएस की जिला समन्वयक श्री संतोष रजक ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

#JansamparkMP #niwari

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई -- शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती गरिमापूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए उनके अद्वितीय त्याग, साहस और बलिदान को भावभीनी श्रद्धा से स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एन. खान ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद केवल एक क्रांतिकारी नहीं, बल्कि स्वाभिमान, निर्भीकता और राष्ट्रभक्ति के जीवंत प्रतीक हैं। उनका जीवन युवाओं को देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। डॉ. एम. एस. विमल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज़ाद के विचार और उनका संघर्ष भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को अपने जीवन का आधार बनाएं। डॉ. महेश अहिरवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के चरित्र निर्माण में महान क्रांतिकारियों का जीवन अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का साहस, आत्मबल और देश के प्रति समर्पण प्रत्येक युवा के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने भी महान क्रांतिकारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम एनएसएस अधिकारी डॉ जितेंद्र आरोलिया एवं छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीलम सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ अंत में एनएसएस की जिला समन्वयक श्री संतोष रजक ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026