दाउदनगर: अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर में ईसीजी सेवा की फिर हुई शुरुआत, मरीजों को मिली राहत, करीब 20-25 दिनों से बंद थी जांच
करीब 20 -25 दिनों तक अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर में ईसीजी जांच की सेवा बंद रहने के बाद फिर से इसकी शुरुआत हो गई है।सोमवार को करीब दो दर्जन से भी अधिक मरीजों का ईसीजी किया गया।अनुमंडलीय अस्पताल की प्रभारी उपाधीक्षक डॉ शांता कुमारी ने दोपहर 2:00 बजे बताया कि संबंधित एजेंसी के टेक्नीशियन ने कार्य करना शुरू कर दिया है और इसकी शुरुआत हो गई है।