रायडीह: पेड़ से गिरे जहरीले सांप ने युवती को डसा, सदर अस्पताल में भर्ती
Raidih, Gumla | Jul 4, 2026 रायडीह: प्रखंड क्षेत्र के हापुलुगां मांझा टोली निवासी 21 वर्षीय विश्वासी मिंज, पति अनूप मिंज, शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे अपने खेत में बिचड़ा देखने गई थीं। इसी दौरान खेत के पास स्थित एक पेड़ से अचानक एक जहरीला सांप नीचे गिरा और उनके पैर में डस लिया। सांप के डसते ही विश्वासी मिंज किसी तरह घर पहुंचीं और परिजनों को घटना की जानकारी दी।