हरदोई: सुरसा के दयानंद इंटर कॉलेज में विधायक पंकज सिंह बोले- मोदी जी और राहुल गांधी में जमीन आसमान का अंतर
Hardoi, Hardoi | Apr 16, 2024 हरदोई में सुरसा के दयानंद इंटर कॉलेज में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं नोएडा से विधायक पंकज सिंह पहुंचे। सम्मेलन के बाद उन्होंने पत्रकारों से सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मोदी जी और राहुल गांधी में जमीन आसमान का अंतर है।