हरदोई: पुलिस लाइन से चुनाव ड्यूटी के लिए बसों में रवाना किये गए पुलिसकर्मी रास्ते मे उतरे,कार में जाते एसपी ने पकड़ा,लिया एक्शन
Hardoi, Hardoi | Apr 16, 2024 मंगलवार को दोपहर पुलिस लाइन से चुनाव ड्यूटी के लिए शामली जनपद के लिए बसों में रवाना किये गए पुलिसकर्मी रास्ते मे उतरकर अपनी निजी कार में जाने लगे इसी दौरान एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने उन्हें पकड़ा लिया और दो पुलिसकर्मियों के विरुद्ध एक्शन लिया है।एसपी ने कार को सीज करने व दोनों पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्यवाई के निर्देश दिए हैं।