हरदोई: अहरापुर के पास आदित्य और संदीप के गेहूं के खेत में लगी भीषण आग,बिजली के तारों की चिंगारी से कई बीघा गेंहू जला
Hardoi, Hardoi | Apr 16, 2024 हरियावां थाना क्षेत्र के पिहानी हरदोई मार्ग के पास अहरापुर में बिजली के तारों की स्पार्किंग से गांव के ही आदित्य और संदीप के खेत में आग लग गयी।आग से गेहूं की फसल जलने लगी।स्थानीय किसानों ने आग बुझाने का प्रयास तो किया पर सफलता न मिल सकी।आग से कई किसानों का कई बीघा गेहूं जलकर खाक हो गया है।