हरदोई: गैर जनपद में चुनाव ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को एसपी ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Hardoi, Hardoi | Apr 16, 2024 पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक केशव चन्द गोस्वामी द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 में गैर जनपद में चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग करते हुए दिशा निर्देश दिये गये। एसपी ने चुनाव में लगे पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अपना-अपना कार्य आचरण अच्छा रखने,अपनी ड्यूटी कर्तव्यनिष्ठा से करने हेतु निर्देशित किया गया ।