हरदोई: गांधी भवन से निकली मतदाता जागरूकता रैली,डीएम एमपी सिंह,एसपी केशव चन्द गोस्वामी ने दिखाई हरी झंडी
Hardoi, Hardoi | Apr 16, 2024 स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली के तहत हरदोई शहर क्षेत्र में आमजनमानस को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाकर गांधी भवन हरदोई से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी एमपी सिंह पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी ने गांधी भवन से हरी झंडी दिखाई।इस दौरान उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई गई।