कसडोल: प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 से नगर पंचायत कसडोल वार्ड क्रमांक 14 के 6 हितग्राहियों को पक्के घर का सपना साकार होगा
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत नगर पंचायत कसडोल के वार्ड क्रमांक 14 में छह पात्र हितग्राहियों के आवास निर्माण को पुनः स्वीकृति मिली है। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष डॉ सुदीप मानिकपुरी द्वारा सभी स्वीकृत हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।