धौलपुर: महात्मा नन्द की बगीची के पास विवाहित महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोतवाली थाना क्षेत्र में घर में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही कोतवाली थाना पुलिस के द्वारा पीहर पक्ष को सूचना दी गई है। मृतका के पति श्रीकृष्ण ने बताया कि वह ट्रक पर ड्राइवरी का कार्य करता है। मंगलवार की शाम को वह पत्नी से कहकर ट्रक