मुरैना नगर: नंदेपुरा रोड पर नवविवाहिता ने पिया तेजाब, हालत गंभीर, ग्वालियर रेफर, मायके पक्ष ने पति पर जहर देने का लगाया आरोप
मुरैना शहर के नंदेपुरा रोड पर 20 वर्षीय नवविवाहिता उर्मिशा ने घर में रखा तेजाब पी लिया,जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया।मायके पक्ष ने पति पर जहर देने का गंभीर आरोप लगाया है,जबकि विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है।