कोल: चौढेला के निकट बाइक की टक्कर से पैदल चलते बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 29, 2025 चौढेला के निकट पैदल चलते बुजुर्ग व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना में बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। 65 वर्षीय मनवीर सिंह किसान थे और खेती-बाड़ी किया करते थे। मंगलवार शाम मनवीर बाजार से गांव की ओर जा रहे थे। गांव के निकट पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक सवार ने मनवीर को टक्कर मार दी जिसके चलते उनकी मौत हो गई।