ईसागढ़: ईसागढ़ में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम की तैयारियां तेज, विधायक ने लिया जायजा
ईसागढ़ में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे विश्राम गृह परिसर में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगामी कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।