अटरू: कुंजेड़ क्षेत्र के खुरी में जली खेतों की आग पर दमकल ने पाया काबू
Atru, Baran | Apr 13, 2026 कुंजेड़ क्षेत्र में खेतों में नोलाइयां जलाने की लापरवाही एक बार फिर सामने आई। रविवार को देर शाम खुरी गाँव स्थित खेतों की नोलाइयों में लगाई गई आग तेजी से फैलती हुई अन्य खेतों के पास तक पहुंच गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास लगे पेड़-पौधे इसकी चपेट में आ गए।