राजनगर: कलेक्टर का खरीदी केंद्रों पर औचक निरीक्षण, सर्वेयर अनुपस्थित मिलने और मॉइश्चर मीटर नहीं होने पर कोऑपरेटिव को नोटिस जारी
गेहूं खरीदी व्यवस्था की हकीकत जानने शनिवार को कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने राजनगर तहसील के गंज और बसारी खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों पर रखी गेहूं की बोरियों की दोबारा तौल कराई और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान किसानों के लिए छायादार बैठने की व्यवस्था, पेयजल सुविधा और खरीदी प्रक्रिय