दरभंगा: डीएम का बड़ा एक्शन सरकारी झील की जमीन की अवैध जमाबंदी मामले में 3 राजस्व कर्मचारी निलंबित, 8 अधिकारियों पर विभागीय कार्य
सरकारी जमीन की हेराफेरी के मामले में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास यानी झील की सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं आठ राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रपत्र-‘क’ गठित किया