फरीदपुर: ई-रिक्शा और तीन बाइकों की टक्कर में 7 लोग घायल, एक घंटे तक लगा जाम
फरीदपुर-बीसलपुर मार्ग पर भुता क्षेत्र के ठकनी रजपुरी गांव के पास गुरुवार दोपहर ई-रिक्शा और तीन बाइकों की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। इनमें संदीप कुमार और बबलू को गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फरीदपुर जा रहा ई-रिक्शा सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। इसके बाद पीछे आ रही दो अन्य बाइकें भी भिड़ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।