मोहनिया: सीडीपीओ मोहनिया ने रात्रि चौपाल लगाकर मोहनिया शहर के ग्रामीणों को मतदान के प्रति किया जागरूक
Mohania, Kaimur | Mar 15, 2024 कैमूर जिलाधिकारी सावन कुमार के निर्देश पर बाल विकास परियोजना कार्यालय मोहनिया की सीडीपीओ ने मोहनिया शहर के आंगनबाड़ी केंद्र पर रात्रि चौपाल लगाकर महिला और पुरुष मतदाता को जागरूक किया है। आगामी लोकसभा चुनाव में कैमूर में शत प्रतिशत मतदान हो जिसको लेकर यह अभियान चलाया गया है।