मोहनिया: मोहनिया थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट के पास विपरीत दिशा से आ रही यात्री बस ने स्कूटी में मारी टक्कर दो की हुई मौत
Mohania, Kaimur | Mar 15, 2024 मोहनिया थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट के पास विपरीत दिशा से आ रही यात्री बस ने स्कूटी में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे स्कूटी सवार दो लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। वही बस में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया। वहीं घटना के बाद पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया है।