पटना ग्रामीण: सुलतानगंज थाना क्षेत्र से 67 पुड़िया स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। रविवार सुबह 11:02 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस में देते हुए बताया है कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 67 पुड़िया स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।