बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सपागर में अधिवक्ता व उसके परिजनों पर प्राणघातक हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने की बैठक
बहराइच दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने एक साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में अधिवक्ता अबू अफसर खान व उनके परिजनों पर हुए प्राण घातक हमला मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाते हुए अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त किया और आज एक दिवसीय हड़ताल यानी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।