परिहार: डेम्हुआ गांव के समीप 345 बोतल नेपाली शराब के साथ चार धराए, चार बाइक भी जब्त
डेम्हुआ गांव के समीप 345 बोतल नेपाली शराब के साथ चार धराए, चार बाइक भी जब्त। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को शराब के विरुद्ध कार्रवाई में लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। एक बार फिर परिहार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 345 बोतल नेपाली शराब के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में एक नेपाली तथा तीन भारतीय हैं।