परिहार: कन्हवा में 180 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ दो गिरफ्तार, दोनों की बाइक भी जब्त
कन्हवा में 180 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ दो गिरफ्तार, दोनों की बाइक भी जब्त। इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 51वीं बटालियन-II हेडक्वार्टर के जवानों ने 180 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जवानों ने दोनों की बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि कुमार व गणेश कुमार के रूप में हुई हैं।