परिहार: कुशवाहा टोला स्टेट हाइवे 87 पर सड़क हादसे में युवक की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम
कुशवाहा टोला स्टेट हाइवे 87 पर सड़क हादसे में युवक की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम। परिहार थाना क्षेत्र के कुशवाहा टोला एस एच 87 पर रविवार की शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेला थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी राजेंद्र पासवान के 35 वर्षीय पुत्र दिनेश पासवान के रूप में हुई है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।