परिहार: परिहार थाना परिसर में दंडाधिकारी के समक्ष किया गया जब्त शराब का विनिष्टीकरण
परिहार थाना परिसर में दंडाधिकारी के समक्ष किया गया जब्त शराब का विनिष्टीकरण। सोमवार को विभिन्न कांडों में जब्त किए गए देशी एवं विदेशी शराबों का विनिष्ट किया गया। इस दौरान 300 लीटर देशी शराब एवं 375 ग्राम विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। मौके पर दंडाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी मोनी कुमारी एवं सब इंस्पेक्टर सुमित कुमार उपस्थित थे।