परिहार: परिहार प्रखंड के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा 5 एवं 8 की वार्षिक परीक्षा सोमवार से आयोजित की गई
परिहार प्रखंड के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा 5 एवं 8 की वार्षिक परीक्षा सोमवार से आयोजित की गई। प्रथम चरण में 18 से 21 मार्च तक चल रहे परीक्षा के प्रथम दिन भाषा एवं अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गई। परीक्षा कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। वहीं प्रखंड के उर्दू मिडिल स्कूल झपहा को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है।