बाबा धाम कुशेश्वरस्थान में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय भव्य मेले का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर न्यास समिति के अध्यक्ष सह (एसडीओ) शशांक राज एवं समिति के उपाध्यक्ष सह (एसडीपीओ) प्रभाकर तिवारी ने फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया।