नवाबगंज: नागेश्वर नाथ मंदिर के अभरन में युवक डूबा, 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत, भीषण गर्मी में गया था नहाने
बाराबंकी के प्राचीन नागेश्वर नाथ मंदिर के अभरन में डूबने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई।जानकारी के अनुसार, युवक भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अभरन में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।मंदिर के चौकीदार ने बताया कि अक्सर कई लोग जबरन अभरन में छलांग लगाते हैं।