कालपी: कालपी मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, कोतवाली सभागार में बैठक आयोजित, संवेदनशील इलाकों में तैनात होगा अतिरिक्त पुलिस बल
Kalpi, Jalaun | Jun 15, 2026 कालपी कोतवाली सभागार में रविवार देर शाम 7:30 बजे आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने ताजिएदारों से शासनादेश का पालन करते हुए त्योहार को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। प्रशासन ने साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए है।