मंझनपुर: जाफरपुर महावा में नायब तहसीलदार की उपस्थिति में युवती के शव को बाहर निकलवाया गया, मंझनपुर सीओ ने दी जानकारी
वाकिया पुत्री स्व० मोहम्मद हुसैन निवासी जाफरपुर महावा, थाना पश्चिम शरीरा की बहन नाजिया (उम्र 23 वर्ष) की दिनांक 20.04.2026 को अचानक तबीयत खराब होने पर उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी तथा 21.04.2026 को दफन कर दिया गया था। आवेदिका द्वारा मृत्यु संदिग्ध बताए जाने पर, शव को बुधवार को बाहर निकाला गया है। मंझनपुर सीओ शिवांक सिंह ने जानकारी दी है।