बड़ौत: बामनौली में बच्चों के खेल पर हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने चौकीदार व 4 महिलाओं सहित 19 पर दर्ज किया मामला
Baraut, Bagpat | Jun 14, 2026 बामनौली गांव में बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में 9 लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक चौकीदार और 4 महिलाओं सहित कुल 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह घटना बामनौली गांव में जयविंद्र और परविन्द्र पक्ष के लोगों के बीच हुई। दोनों पक्षों में लाठी डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें 9 लोग