मुरैना सड़क से बदली माता बसैया की तस्वीर, आसान हुआ आवागमन
मुरैना। मुरैना-अंबाह मार्ग से माता बसैया तक बनी 7.29 किलोमीटर लंबी सड़क से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिली है। 10.25 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क से किसानों को मंडी, बच्चों को स्कूल और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में आसानी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क से गांव में विकास के नए अवसर भी बढ़े हैं।