चुरहेला स्थित ऐतिहासिक विजय स्तंभ के संरक्षण और संवर्धन की मांग: जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से ठोस कदम उठाने की ग्रामीणों ने की अपील
मुरैना। चुरहेला स्थित ऐतिहासिक विजय स्तंभ गौरवशाली विरासत और अमर शहीदों की अदम्य शहादत एवं स्मृति का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक धरोहर की महत्ता को देखते हुए अब इसके संरक्षण, संवर्धन और जीर्णोद्धार के लिए जिला प्रशासन मुरैना एवं मुरैना विधानसभा के जनप्रतिनिधियों से त्वरित एवं उचित कदम उठाने की पुरजोर मांग की जा रही है।
स्थानीय नागरिक भूपेंद्र सिंह के द्वारा आज सोमवार को वीडियो जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र की इस अमूल्य धरोहर के लिए प्रशासन शिव मांग रखी गई है कि विजय स्तंभ तथा इसके पूरे परिसर का व्यवस्थित रूप से जीर्णोद्धार कराया जाए और इसे एक आकर्षक ऐतिहासिक स्थल के रूप में विकसित किया जाए। प्रतिवर्ष 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थि
Morena, Morena | Sep 21, 2026