झांसी: मुख्य न्यायाधीश पर जूता उछालने की घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश, झांसी में अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Jhansi, Jhansi | Oct 8, 2025 भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के सामने जूता उछालने की हालिया घटना को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। बुधवार को डॉक्टर अंबेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ भारत के तत्वावधान में दर्जनों अधिवक्ताओं ने बुधवार को एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च किया।