झांसी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर नगर के लक्ष्मी गार्डन में हुआ शस्त्र पूजन और दशहरा मिलन समारोह का आयोजन
Jhansi, Jhansi | Oct 8, 2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में नगर के लक्ष्मी गार्डन में भव्य शस्त्र पूजन एवं दशहरा मिलन समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। इस आयोजन में जिले भर के हर एक गांव और हर समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित जनसमूह अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार शस्त्र लेकर समारोह में शामिल हुआ।