सगड़ी: हरैया में केंद्र सरकार के 12 सफल वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा ने निकाली पदयात्रा, सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं
Sagri, Azamgarh | Jun 20, 2026 आजमगढ़ जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 सफल वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में शनिवार शाम हरैया ब्लॉक क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पदयात्रा निकाली। इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना था ।