मंडला: अनियंत्रित डंपर मकान-दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला, मंडला-सिवनी मार्ग के ईश्वरपुर की घटना
Mandla, Mandla | Jun 20, 2026 ग्राम ईश्वरपुर में शनिवार दोपहर 1 बजे एक बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार से आ रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे स्थित मकान और दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर पलट गया और मकान के एक हिस्से तथा दुकान को भारी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर मंडला की ओर से आ रहा था।