सुजानगढ़: चूरू सांसद राहुल कस्वां ने NHAI के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-52 सालासर से चूरू तक का किया निरीक्षण
सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि इस राजमार्ग को एक्सीडेंट फ्री मॉडल राजमार्ग बनाने के लिये हम लगातार प्रयासरत हैं। इसी के तहत्त NHAI के अधिकारियों को बुलाकर ब्लैक स्पॉट और डार्क स्पॉट का चिन्हीकरण कर उन्हें दूर करने के लिये कहा है। तथा NH-52 पर गांव- दुधवा खारा में प्रोपर सर्विस लेन निर्माण और सादुलपुर में सिधमुख रोड से लेकर तारानगर रोड के बीच में स्वीकृत की है।