बीकानेर: भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया पर मुकदमा दर्ज, बोले- 'जनता की आवाज उठाने पर दर्ज हो रहे झूठे केस'
बीकानेर में बिजली कंपनी की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया पहली बार खुलकर सामने आए। उन्होंने पूरे मामले को जनता की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा धर्म जनता की सेवा करना है और यदि लोगों की समस्याएं उठाने पर मुकदमे दर्ज होते हैं तो वह ऐसे सैकड़ों मुकदमे झेलने को तैयार हैं। मेड़तिया ने आरोप लगाया क