पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर वेंडरो का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
----
सतना 15 जुलाई 2026/मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम भोपाल के निर्देशानुसार बुधवार को कलेक्ट्रेट #सतना के सभागार में “सिटी एक्सिलरेटर प्रोग्राम” के अंतर्गत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के वेंडर्स की क्षमता संवर्धन तथा सोलर रूफटॉप की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वेंडर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी आर. एस. तिवारी एवं पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सतना के कार्यपालन अभियंता मृगेंद्र सिंह चंदेल द्वारा की गई।
इस कार्यक्रम में सोलर वेंडर्स को ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जारी की गई। नई नीतियों के बारे में जानकारी दी गई एवं सोलर वेंडर्स की समस्याओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम में डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारी राम विनीत तिवारी, राहुल मिश्रा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, पूर्व क्षेत्र डिस्कॉम के 40 से अधिक वेंडर्स ने इसमें सहभागिता की।
#JansamparkMP
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav